इतिहास

सलारपुर ग्राम सभा का तालाब काफी प्रसिद्ध है, यहाॅ पर देव दीपावली, छठपूजा व जिउत्पुत्रिका का मेला लगता है। यहाॅ बहुत पहले से गीत-संगीत का कार्यक्रम होता रहता है। यहाॅ के धर्मशाला में पंचक्रोशी परिक्रमा करने वाले यात्री ठहरते हैं, यह वरूणा नदी से सटा हुआ गाॅव है, उसी के बगल में प्राचीन मंगरहा बीर बाबा का धाम है जहाॅ 52 गाॅवों के लोग बड़े श्रद्धा से दर्शन करने आते हैं।